
गुरुग्रामः सोसायटी में कुत्ते को घुमाने निकला युवक, गार्ड ने टोका तो डंडे से पीटा, घटना CCTV में कैद
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर-22 में शनिवार देर रात कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद एक युवक ने गार्ड को डंडों से बुरी तरह पीटा. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले अभी तक शिकायत नहीं मिली है. कुत्तों को लेकर विवाद की यह पहली घटना नहीं है.
गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में कुत्ते को घुमाने के विवाद में गार्ड के साथ डंडों से मारपीट की गई. यह घटना गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार देर रात का है. घटना को लेकर पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं मिली है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 22 पालम विहार की है. यहां गार्ड ने कुत्ते घुमाने को लेकर टोक दिया तो डॉग ऑनर युवक ने गार्ड पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे गार्ड को गंभीर चोटें आईं हैं.
यहां देखें Video...
घटना के बाद तुरंत गार्ड को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सेक्टर 22 के D ब्लॉक के गार्ड मोहित का कहना है कि पीड़ित गार्ड उपेंद्र को काफी चोट लगी है, जिसके चलते वह अभी भी ड्यूटी पर नहीं आया है.
दरअसल, पालम विहार सेक्टर 22 के D ब्लॉक में गार्ड उपेंद्र की ड्यूटी थी. बीते शनिवार को उपेंद्र ड्यूटी पर लगा था. उसी दौरान एक युवक कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर आया था. जब गार्ड ने उसे टोक दिया, तो वह आग बबूला हो गया. उसका गार्ड के साथ विवाद हो गया.
युवक ने गार्ड को डंडे से बुरी तरह पीटा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










