
गुरुग्रामः युवकों ने चलती कार के ऊपर की आतिशबाजी, वायरल हो रहा Video
AajTak
गुरुग्राम के साइबर हब इलाके में चलती कार के ऊपर आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने रोड पर चलती कार के ऊपर आतिशबाजी की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कार के नंबर के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में चलती कार के ऊपर कुछ युवकों ने आतिशबाजी की. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो गुरुग्राम के साइबर हब इलाके का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार के ऊपर पिछले हिस्से में आतिशबाजी हो रही है. कार के पीछे चल रहे किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है.
यहां देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कार चालक की हरकतों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत से कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
आरोपी के खिलाफ होनी चाहिए शख्त कार्रवाई
लोगों ने कहा कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. आरोपी की पहचान करके उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना को अंजाम न दे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










