
गुरदासपुर शूटआउट: PAK गैंगस्टर ने जारी किया कत्ल का VIDEO, पॉइंट ब्लैंक रेंज से ASI को मारी गोली
AajTak
गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या के पीछे अब पाकिस्तान के गैंगस्टर और 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' जैसे नए आतंकी संगठन का नाम सामने आ रहा है. एक तरफ जहां खाकी के खून से सरहद दहल उठी है, वहीं इस मामले पर अब सियासत भी चरम पर है.
पंजाब का गुरदासपुर जिला रविवार को उस वक्त दहल उठा, जब भारत-पाक सीमा के पास एक चेकपोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के 24 घंटे बाद अब पाकिस्तान के एक गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक अज्ञात शूटर बेहद करीब (पॉइंट-ब्लैंक रेंज) से एक पुलिसवाले पर गोलियां बरसाता नजर आ रहा है.
हैरानी की बात यह है कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा शेयर किए गए बिना वेरिफिकेशन वाले वीडियो को 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) नामक संगठन ने भी शेयर किया है. इसी संगठन ने रविवार को इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. पंजाब पुलिस फिलहाल इन दावों पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रही है. वीडियो की सत्यता जांची जा रही है. इस वारदात की तफ्तीश जारी है.
इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब अढियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेकपोस्ट पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोरांगला SHO ने उन्हें सूचना दी थी कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी फोन नहीं उठा रहे हैं. जब सरपंच सुबह करीब 8:15 बजे वहां पहुंचे, तो मंजर खौफनाक था. इंटरनेशनल बॉर्डर से महज 2 किलोमीटर दूर अढियां चेकपोस्ट के अंदर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह की लाश कुर्सी पर पड़ी थी.
मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
उनके हाथ जेब में थे. वहीं, होम गार्ड अशोक कुमार का शव पास ही एक खाट पर मिला. जिस इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह बेहद संवेदनशील है. यहां अक्सर सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी की कोशिशें होती रहती हैं. सोमवार को एक फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात का दौरा कर सबूत जुटाए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.
शहीदों को सम्मान और मुआवजे का एलान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










