
गुप्त कैमरा, पासवर्ड और बाबा का ड्रामा... स्वामी चैतन्यानंद के 'डर्टी सीक्रेट' का आखिर कैसे होगा पर्दाफाश?
AajTak
गिरफ्तारी के बाद से ही पाखंडी बाबा चैतन्यानंद पुलिस के सवालों से बचने के लिए नए-नए बहाने बना रहा है. कभी कहता है उसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस है, तो कभी पासवर्ड भूलने का नाटक करता है. लेकिन दिल्ली पुलिस भी हार नहीं मानने वाली है.
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 'डर्टी बाबा' चैतन्यानंद अब अपनी करतूतों से पल्ला झाड़ने में जुटा है. कभी पासवर्ड भूलने का बहाना, तो कभी घबराहट का नाटक. लेकिन सच ये है कि इस पाखंडी बाबा की हकीकत अब परत-दर-परत सामने आ रही है. कैमरा, ब्लैकमेलिंग और छात्राओं के शोषण की गवाही अब पुलिस की फाइलों में दर्ज हो चुकी है.
27-28 सितंबर की दरम्यानी रात आगरा के एक होटल से पुलिस ने इस आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया. ये जिस संस्थान का प्रमुख था, वहीं की छात्राओं ने उसके खिलाफ यौन शोषण और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस की पूछताछ में बाबा बार-बार कह रहा है कि उसे घबराहट हो रही है. उसे कुछ भी याद नहीं है. वो शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस है.
इस केस की जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ है कि आरोपी ने छात्राओं के बाथरूम में कैमरा लगाया था. कैमरे का कनेक्शन सीधे उसके मोबाइल से था. यानी इंस्टीट्यूट में हर गतिविधि पर उसकी पैनी नजर रहती थी. फरारी के दौरान भी वो कॉलेज की हलचल पर नजर रख रहा था. 17 छात्राओं ने इस बाबा को यौन शोषण का गुनहगार बताया है.
दिल्ली पुलिस ने बाबा को रिमांड पर लिया है. उससे लगातार सवाल किए जा रहे हैं. सवाल साफ हैं, क्या उसने छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे? क्या उन्हें मिलने के लिए बुलाया? क्या अन्य स्टाफ उसकी मदद कर रहे थे? कितने बैंक अकाउंट हैं और कहां से फंडिंग आती थी? लेकिन हर सवाल पर बाबा की जुबान अटकने लगती है. वो जवाब देने से कतरा रहा है.
यह भी पढ़ें: यौन शोषण, लेडी गैंग और बाबा का मायाजाल... स्वामी चैतन्यानंद की 'डर्टी पिक्चर' के पांच अध्याय

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










