
गुड न्यूज़! सस्ते में करें ज्योतिर्लिंग तक की तीर्थ यात्रा, रेलवे ने चलाई स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन
AajTak
IRCTC के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आईआरसीटीसी का प्लान है कि देश के श्रद्धालुओं को सब्सिडी पैकेज पर देश के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाए. उन्हीं के मार्गदर्शन में स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने का IRCTC ने निर्णय लिया था.
Pilgrim Special Train: बिहार के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्रद्धालुओं को देश के कई धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इस ट्रेन का श्रद्धालुओं की ओर से बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC वातानुकूलित (3एसी) और स्लीपर कोच के साथ जयनगर से ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 21 जनवरी को स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाएगी. ये ट्रेन जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना और गया से तीर्थ यात्रियों को लेते हुए तिरुपति बालाजी मंदिर, कन्याकुमारी टैम्पल विवेकानंद रॉक, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराते हुए 31 जनवरी को वापस लौट आएगी.
IRCTC के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आईआरसीटीसी का प्लान है कि देश के श्रद्धालुओं को सब्सिडी पैकेज पर देश के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाए. उन्हीं के मार्गदर्शन में स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने का IRCTC ने निर्णय लिया था. जिसकी डिमांड काफी बढ़ गई है. बता दें कि समस्तीपुर रेलमंडल के जयनगर स्टेशन से खुलने वाली यह ट्रेन 11 दिनों में श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
21 जनवरी को जयनगर से खुलेगी स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन
बिहार में श्रद्धालुओं के विशेष मांग पर स्वदेश दर्शन ट्रेन दिनांक 21 जनवरी को जयनगर से खुलेगी. यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना और गया स्टेशन पर रुकने के बाद राजधानी एक्सप्रेस की तरह बिना रुके धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी. इसके समय सारणी को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने प्लान तैयार कर लिया है. स्वदेश दर्शन ट्रेन यात्रियों को तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए ये ट्रेन 31 जनवरी को जयनगर वापस लौट आएगी.
तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग सहित कई तीर्थ स्थलों का श्रद्धालु करेंगे दर्शन
IRCTC ने स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन से 11 दिनों के अंदर यात्रियों को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने पूरा खाका तैयार किया है. इस बार जयनगर से खुलने वाली इस ट्रेन से तिरुपति बालाजी मंदिर, कन्याकुमारी टैम्पल विवेकानंद रॉक, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करवाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










