
गुडन्यूज! नोएडा एक्सटेंशन तक दौड़ेगी मेट्रो, नए कॉरिडोर में होंगे ये 11 स्टेशन
AajTak
Noida Metro Extension: लंबे समय से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले हाउसिंग सोसायटी के लोग नोएडा एक्सटेंशन में मेट्रो की मांग कर रहे थे. जिसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नई मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार किया था, जिसे एनएमआरसी के बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी NMRC बहुत जल्द नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) से जोड़ते हुए एक नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू करेगी, जो नॉलेज पार्क 5 तक होगा. इसके लिए एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है.
लंबे समय से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले हाउसिंग सोसायटी के लोग नोएडा एक्सटेंशन में मेट्रो की मांग कर रहे थे. लोगों की मांग को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नई मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार किया था, जिसे एनएमआरसी के बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई है. 2,991.60 करोड़ की लागत से बनने वाले इस नए मेट्रो कॉरिडोर में करीबन 11 मेट्रो स्टेशन जोड़े जाएंगे, जो नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नॉलेज पार्क 5 तक जोड़ेगा. इस पूरे नए मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 17 पॉइंट 435 किलोमीटर होगी.
खास बात यह है कि दिल्ली से डायरेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जाने वाले लोगों को भी इस नए मेट्रो कॉरिडोर के जरिए बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC ) दोनों ने वार्ता कर सेक्टर 61 ब्लू लाइन को इस नए मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने की योजना बनाई है. एक्वा लाइन पर सेक्टर 51 से जुड़ कर यह मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर 61 से शुरू होगा, जो अक्वा लाइन और और ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज होगा, उसके बाद ये मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर 70, सेक्टर 122 होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 5 तक जाएगा.
इस नए मेट्रो कॉरिडोर पर होंगे ये स्टेशन
सेक्टर 51 (एक्वा लाइन पर पहले से बना हुआ स्टेशन)
1) नोएडा सेक्टर 61 (नए मेट्रो कॉरिडोर में ब्लू लाइन और एक्वा लाइन का इंटरचेज बनेगा)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










