
गुजरात: NIA को सौंपी गई मुंद्रा पोर्ट से जब्त की गई करोड़ों की हेरोइन मामले की जांच
AajTak
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई 2988.21 किलोग्राम हेरोइन के मामले की जांच NIA ने ले ली है. अब इस मामले की जांच NIA करेगी. 6 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया था जिसके बाद इस मामले की जांच NIA को दे दी गई है.
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई 2988.21 किलोग्राम हेरोइन के मामले की जांच NIA ने ले ली है. अब इस मामले की जांच NIA करेगी. 6 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया था जिसके बाद इस मामले की जांच NIA को दे दी गई है. NIA says it has taken up the investigation in the seizure of 2988.21 kgs of heroin at Mundra Port, Gujarat disguised as consignment of ‘semi-processed talc stones’ originating from Afghanistan which had arrived from Bandar Abbas Port, Iran pic.twitter.com/UKSWO7khn4

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










