
गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, राज्य सरकार उठाएगी 6 महीने का खर्च
AajTak
गुजरात हाईकोर्ट में 35 सप्ताह के भ्रूण के गर्भपात पर सुनवाई के दौरान अहमदाबाद की 15 वर्षीय रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया. कोर्ट ने इसे
अहमदाबाद की 15 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने गुजरात हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया. पीड़िता के पिता ने 35 सप्ताह पुराने भ्रूण के गर्भपात की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी. यह मामला तब और संवेदनशील हो गया जब सुनवाई के दौरान ही नाबालिग को प्रसव पीड़ा हुई और उसने 28 अक्टूबर को बच्ची को जन्म दिया.
न्यायमूर्ति समीर दवे की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि गर्भपात की मांग वाली याचिका अब "निरर्थक" हो गई है क्योंकि नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रसव और अगले छह महीने तक नाबालिग और नवजात के सभी खर्चों की जिम्मेदारी उठाए.
यह भी पढ़ें: असाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली 6 महीने की मेडिकल बेल, रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है दोषी
अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल ने अदालत के आदेश पर नाबालिग की मेडिकल जांच की थी. रिपोर्ट में बताया गया कि गर्भ 35 सप्ताह और 3 दिन का था. नाबालिग को 25 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था और 28 अक्टूबर की दोपहर उसने 2.2 किलोग्राम की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.
दोनों की देखभाल और स्वास्थ्य की नियमित जांच के आदेश
कोर्ट ने निर्देश दिया कि नाबालिग और बच्ची दोनों की उचित देखभाल की जाए और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी हो. यदि नाबालिग चाहती है कि बच्ची को दत्तक दिया जाए, तो यह प्रक्रिया अहमदाबाद की किसी मान्यता प्राप्त एजेंसी के माध्यम से कराई जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










