
गुजरात से अच्छी खबर: कोरोना केस में आ रही कमी, अस्पतालों में सुधरे हालात
AajTak
राजकोट सिविल अस्पताल की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से यहां के सिविल अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी था. हालात ये थे कि अस्पताल से एक किमी लम्बी लाइन, अस्पताल में भर्ती होने के लिए आने वाले मरीजों की लगती थी. लेकिन अब वो लाइन भी नहीं देखने को मिली है.
गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से घटते हुए दिखाई दे रहे हैं. अहमदाबाद राजकोट जैसे शहरों में जहां लोगों को अस्पताल में एडमिट होने के लिए घंटो एंबुलेंस की लाइन में खड़े रहना पड़ता था, वहीं अब अस्पतालों के लिए यह लाइन नहीं देखने को मिल रही है. कोरोना की इस दूसरी लहर में जहां अस्पतालों के बाहर मरीजों के एडमिट होने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही थीं. वो अब कम होती नजर आ रही हैं. कई मरीज ऐसे थे, जिन्हे भर्ती करने के लिए रिश्तेदार, एम्बुलेंस में 20 से 24 घंटे तक इंतजार कर रहे थे. वहीं शुक्रवार को एक अच्छी खबर और तस्वीर देखने को मिली है. अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा जैसे बड़े शहरों में सरकारी कोविड अस्पताल के बाहर अब लाइन नहीं दिखी हैं. पिछले करीब 15 दिनों से लग रही एंबुलेंस की लंबी लाइन अब खत्म होती नजर आ रही है. एंबुलेंस आते ही मरीज को अस्पताल में एडमिट कर दिया जाता है.क्लिक करें- कोरोना: बच्चे हो सकते हैं थर्ड वेव के शिकार! अभी से रखें ये सावधानियां
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










