
गुजरात: साबरमती जेल में बंद ISKP आतंकी को कैदियों ने पीटा, रिसीन जहर से लोगों को मारने की प्लानिंग में हुई थी गिरफ्तारी
AajTak
गुजरात की साबरमती जेल में ISKP आतंकी डॉ. अहमद पर हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कैदियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उसकी बुरी तरह पिटाई हुई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई. घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात ATS पहुंची और हमले की वजह की जांच शुरू की. 8 नवंबर को ATS ने डॉ. अहमद समेत तीन आतंकियों को रिसीन ज़हर से बड़े हमले की साज़िश में गिरफ्तार किया था.
गुजरात की साबरमती जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिसीन ज़हर से लोगों को मारने की साज़िश रचने के आरोप में बंद (इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत) ISKP से जुड़े आतंकी डॉ. अहमद पर जेल में हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हाई सिक्यूरिटी सेल में बंद अन्य कैदियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.
सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई. मारपीट की सूचना मिलते ही सेल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत अंदर पहुंचे और डॉ. अहमद को कैदियों के चंगुल से बाहर निकाला.
घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात ATS की टीम भी साबरमती जेल पहुंच गई है और हमले की वजह की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कैदियों ने अचानक हमला क्यों किया.
8 नवंबर को आतंकी हुए थे गिरफ्तार गौरतलब है कि 8 नवंबर को गुजरात ATS ने डॉ. अहमद समेत ISKP के दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इन पर देश में ज़हरीले पदार्थ का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर लोगों को मारने की योजना बनाने का आरोप है. जेल प्रशासन और ATS पूरी घटना की जांच कर रही है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है.
रिसिन क्या है? रिसिन एक अत्यंत जहरीला प्राकृतिक प्रोटीन है, जो अरंडी के पौधे (Ricinus Communis) के बीजों में पाया जाता है. यह वही पौधा है जिससे निकला तेल दवाइयों, साबुन, मशीनरी और कई घरेलू चीज़ों में काम आता है. लेकिन इसी पौधे के बीजों में छिपा रिसिन इतना घातक होता है कि इसे जैविक हथियारों की सूची में रखा जाता है. कभी अमेरिका और रूस जैसे बड़े देशों ने भी इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया था.
रिसिन आमतौर पर सफेद, बारीक, बिना किसी गंध या स्वाद वाला पाउडर होता है. इसे निगलने, सांस के ज़रिए शरीर में लेने या इंजेक्शन के रूप में डालने पर घातक असर हो सकता है. अच्छी बात यह है कि यह संक्रामक नहीं होता, यानी एक व्यक्ति से दूसरे तक नहीं फैलता. लेकिन अगर इसे हवा में फैलाया जाए या पानी में मिलाया जाए, तो यह बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








