
गुजरात राज्य परिवहन निगम ने दी गुड न्यूज, दिवाली पर घर जाने वालों 3.75 लाख यात्रियों को मिलेगा लाभ
AajTak
गुजरात राज्य परिवहन निगम राज्य में रोजाना 8 हजार से अधिक बसें चलाकर 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर 25 लाख से अधिक यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान करता है. ऐसे में लोग आगामी दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकें. इस उद्देश्य से निगम की ओर से 8 हजार 340 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई गई है.
गुजरात राज्य परिवहन निगम ने राज्य में दिवाली त्योहार के दौरान 8 हजार 340 बसों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है. इस निर्णय से राज्य के करीब 3.75 लाख यात्रियों को एसटी बस यात्रा का लाभ मिलेगा. व्यवसाय और रोजगार के लिए एक शहर से दूसरे शहर आए लोग दिवाली त्योहार पर आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे.
गुजरात राज्य परिवहन निगम राज्य में रोजाना 8 हजार से अधिक बसें चलाकर 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर 25 लाख से अधिक यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान करता है. ऐसे में लोग आगामी दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकें. इस उद्देश्य से निगम की ओर से 8 हजार 340 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई गई है.
ये भी पढ़ें- टैंक में सफाई करने उतरे 5 मजदूर, दम घुटने से सभी की मौत... गुजरात में दर्दनाक हादसा
इस दिवाली पर जिन 8 हजार 340 बसों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है, उनमें सूरत से 2 हजार 200 बसें, दक्षिण-मध्य गुजरात से 2 हजार 900 बसें, सौराष्ट्र-कच्छ से 2 हजार 150 बसें और उत्तर गुजरात से 1 हजार 90 बसें शामिल हैं. इस निर्णय से राज्य के करीब 3.75 लाख यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा.
टोल फ्री नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यात्री
दिवाली से पहले बसों के अतिरिक्त फेरे संचालित होने से प्रतिदिन की अग्रिम बुकिंग में भी 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिवाली के मद्देनजर गुजरात राज्य परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अतिरिक्त बसों के फेरों की अग्रिम और चालू बुकिंग यात्री डिपो से या निगम की वेबसाइट www.gsrtc.in पर जाकर की जा सकती है. अतिरिक्त जानकारी के लिए यात्री निगम के टोल फ्री नंबर 1800-233-666666 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








