
'गुजरात मॉडल...', गांधीनगर की पेथापुर बस्ती का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के गांधीनगर की एक बस्ती का वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने गुजरात मॉडल को लेकर भी तंज किया है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गांधीनगर की पेथापुर बस्ती में तोड़फोड़ का वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी ने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बीजेपी को आम जनता का विरोधी बताया है और वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया है.
राहुल गांधी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा है कि बीजेपी को साफ पता है कि वह असली जनादेश के जरिये सरकार नहीं बना सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी (बीजेपी की) सरकार चोरी से और संस्थाओं पर कब्जा कर बनती है. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि इसीलिए वो गरीबों के अधिकार छीन लेते हैं, और देश की संपत्ति अपने कुछ अरबपति मित्रों को सौंप देते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र जनता के अधिकारों के लिए है, और उनके लिए ही चलेगा. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और उसके मित्रों की देश से चोरी हम चलने नहीं देंगे. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में तंज करते हुए कहा है कि गुजरात मॉडल स्पष्ट है- दलितों, पिछड़े वर्ग के लोगों और गरीबों के लिए बुल्डोज़र, जबकि अडानी के लिए हजारों एकड़ ज़मीन मुफ्त में या मात्र 1 रुपये में.
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी छवि चमकाने में व्यस्त, बेरोजगारी और वोट चोरी देश का सबसे बड़ा संकट...', राहुल गांधी का निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पेथापुर ध्वस्तीकरण को लेकर भी बीजेपी पर वार किया. उन्होंने यह भी कहा कि गांधीनगर, गुजरात के पेथापुर बस्ती में चार सौ से अधिक परिवारों के घर 'अवैध' बता कर उजाड़ दिए गए. राहुल गांधी ने आगे यह भी जोड़ा कि जिन परिवारों के घर उजाड़े गए, उनके पास बिजली के बिल, टैक्स रसीदें, राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध थे.
यह भी पढ़ें: 'सरकारी ठेकों में SC-ST और अति पिछड़ों को 50% आरक्षण...', पटना में राहुल गांधी का ऐलान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










