
गुजरात में AAP को मजबूत करने में जुटे केजरीवाल, प्रदेश की टीम के साथ की अहम बैठक
AajTak
AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'आने वाले 4-5 दिनों में नए प्रभारी और सहप्रभारी गुजरात दौरे पर आएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. नगर निकाय चुनावों में बुरे प्रदर्शन के बाद अब प्रदेश संगठन को और मजबूत किया जाएगा. जिसके लिए 13 अप्रैल को एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिससे विसावदर उपचुनाव का आधिकारिक प्रचार शुरु हो जाएगा.'
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटे गए हैं. इसी बीच उन्होंने 23 मार्च को दिल्ली में आप के गुजरात नेताओं से मुलाकात की और विसावदर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी. गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही राज्य के नए पार्टी प्रभारी और सह प्रभारी प्रदेश के दौरे पर आएंगे,जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी ने आजतक से खास बातचीत में दावा किया कि आने वाले 4-5 दिनों में नए प्रभारी और सहप्रभारी गुजरात दौरे पर आएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. नगर निकाय चुनावों में बुरे प्रदर्शन के बाद अब प्रदेश संगठन को और मजबूत किया जाएगा. जिसके लिए 13 अप्रैल को एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिससे विसावदर उपचुनाव का आधिकारिक प्रचार शुरु हो जाएगा.
'प्रभारी और सहप्रभारी करेंगे दौरा'
गढवी ने कहा कि पहले सहप्रभारी दुर्गेश पाठक गुजरात दौरे पर आएंगे जो सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद प्रभारी गोपाल राय गुजरात दौरे पर आएंगे.
'चुनाव के लिए AAP तैयार'
उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीनों में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं. साथ ही 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनके लिए हमारी पार्टी तैयार है. उपचुनाव की घोषणा होते ही अरविंद केजरीवाल भी गुजरात दौरे पर आएंगे.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










