
गुजरात में 2.23 करोड़ रुपये से भरी एटीएम कैश वैन लूटने की नाकाम कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
घटना की जानकारी लगते ही अपराधियों के पीछे पुलिस की टीम लग गई. पुलिस के डर से अपराधी कैश से भरी वैन बीच रास्ते छोड़ भाग खड़े हुए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
कैश वैन के दो कस्टोडियन ने ही फिल्मी स्टाइल में करोड़ों रुपये लूटने का प्लान बनाया था. हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी के दो लोगों सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुजरात के गांधीधाम के बैंकिंग सर्किल से हिटाची केस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 2 करोड़ 23 लाख कैश से भरे कैश वैन को लूटने की कोशिश की गई थी.
अपराधी नकदी से कैश वैन को लेकर शुक्रवार को फरार हो गए थे. घटना की जानकारी लगते ही अपराधियों के पीछे पुलिस की टीम लग गई. पुलिस के डर से अपराधी कैश से भरी वैन बीच रास्ते छोड़ भाग खड़े हुए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की गई.
आखिरकार छह आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें वारदात को अंजाम देने के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में पुलिस ने राहुल रामजी संजोत, विवेक उर्फ विवान रामजी संजोत, हितेश वेलजी फफल, राहुल हिरजी बारोट, नितिन गोपाल गजरा (भानुशाली) और गौतम प्रकाश विंजोडा सहित कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी के दो कर्मचारियों ने बनाया प्लान
पूर्व कच्छ एसपी सागर बागमार ने बताया कि अपराधी विवेक संजोट और नितिन गजरा पहले एक ही वैन में कैश कस्टोडियन के रूप में काम करते थे. वैन हर दिन अपराधी विवान के घर पर खड़ी होती थी. विवेक और नीतिन ने एक महीने बाद अन्य साथियों की मदद से वैन को एक सुनसान जगह पर ले जाकर लूटने की योजना बनाई थी.
हालांकि, अपराधी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके क्योंकि उसे कैश वैन कस्टोडियन की ड्यूटी की बजाय कलेक्शन का काम सौंपा गया था. इसके बाद उसने फिर से लूट की नई योजना को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह अपराधी नितिन गजरा भानुशाली ने जब कैश वैन एटीएम से पैसे जमा के लिए आई, तब उन्होंने बैंक के बाहर ही चाय और नाश्ते के लिए कैश वैन के कर्मियों को रोक लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










