
गुजरात में शराबबंदी के बीच बड़ी कार्रवाई... ढाई करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, रोड रोलर से नष्ट कराई
AajTak
गुजरात में सख्त शराबबंदी होने के बावजूद अवैध शराब तस्करी का खेल जारी है. पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी. प्रशासन ने इस शराब को सड़क पर लाकर रोड रोलर से नष्ट कर दिया, जिससे शराब माफियाओं को कड़ा संदेश दिया गया कि राज्य में अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुजरात में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के छोटा उदयपुर जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 40 लाख 34 हजार 461 रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी. इस शराब कोरोड रोलर से नष्ट कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, छोटा उदयपुर जिले में अलग-अलग जगहों से पकड़ी गई इस शराब को स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया. पुलिस का कहना है कि यह शराब तस्करों द्वारा गुजरात में चोरी-छिपे लाई गई थी और इसे अलग-अलग स्थानों पर खपाने की योजना थी. हालांकि, प्रशासन की सतर्कता से तस्करों की यह साजिश नाकाम हो गई.
यह भी पढ़ें: शराब की एक बोतल के साथ एक Free स्कीम पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, बोले- हिंदुओं को शराबी...
बता दें कि गुजरात में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी कर यहां सप्लाई की जाती है. प्रशासन समय-समय पर छापेमारी कर शराब की खेप पकड़ता रहता है, लेकिन अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोहराया कि राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू किया गया है. अवैध रूप से शराब लाने, बेचने या संग्रह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. छोटा उदयपुर जिले में हुई इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस का कहना है कि गुजरात में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










