
गुजरात में बढ़ा सियासी तापमान, मोढेरा में पीएम मोदी का कार्यक्रम, केजरीवाल और मान भी करेंगे रैली
AajTak
चुनावी राज्य गुजरात में संडे का दिन काफी अहम माना जा रहा है. इस दिन राज्य में पीएम मोदी भी जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जनता को संबोधित करेंगे.
गरबे की धुन के बाद गुजरात में अब सियासी राग छिड़ गया है. गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता बरकरार रखने के लिए संगठन को दुरूस्त करने में जुटी है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों की फौज को जनता के बीच उतार दिया है तो वहीं दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) भी पूरा जोर लगा रही है.
ऑटो रिक्शा की सवारी हो या स्कूल और मंदिरों में जाना, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल PM नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक सियासी चाल चल रहे हैं. आज रविवार का दिन है और छुट्टियों का ये दिन गुजरात की चुनावी बिसात पर एक के बाद एक मोहरे चल रहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी, दोनों के ही सबसे बड़े चेहरे रैलियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.
गुजरात के अपने पिछले दो दिवसीय दौरे के लगभग एक हफ्ते बाद, पीएम मोदी तीन दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान 14,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास करेंगे. अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था.
केजरीवाल और मान भी मैदान में
रविवार शाम को पीएम मोदी मोढेरा को सौर ऊर्जा से संचालित भारत का पहला गांव घोषित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन गुजरात में रहेंगे और इस दौरान उनकी रैलियां भी होनी हैं. वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी दो रैली आयोजित होनी वाली है.
गुजरात में एक्टिव हैं केजरीवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










