
गुजरात में पांच दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने कहा कि 14 जुलाई को गुजरात के गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का रेड अलर्ट रहेगा. जूनागढ़, राजकोट, पंचमहाल, छोटाऊदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी और डांग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग की तरफ से गुजरात में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. बीते 24 घंटों में गुजरात के वलसाड और नवसारी में 6 इंच, तापी में 4 इंच, सूरत और पंचमहाल में 3 इंच से अधिक बारीश दर्ज की गई है. बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है.
गुजरात में हो रही बारीश की बात करें तो नवसारी जिले के गणदेवी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. गणदेवी तालुका में सुबह 6 से 10 बजे तक 4 घंटे में 6 इंच बारिश हुई. बारिश के कारण गणदेवी के अमलसाड और खरसाड गांव में जल भराव की वजह से कई घरों में बारीश का पानी भर गया. डांभर रोड, चिजगाम रोड, अमलसाड से नवसारी रॉड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ.
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि 14 जुलाई को गुजरात के गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का रेड अलर्ट रहेगा. जूनागढ़, राजकोट, पंचमहाल, छोटाऊदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी और डांग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
15 जुलाई को मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर में बारीश का रेड अलर्ट रहेगा. पोरबंदर, बोटाद, सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बनासकांठा, भरूच, नर्मदा, तापी और डांग में मौसम विभाग की तरफ से बारीश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
16 और 17 जुलाई के लिए रहेगा अलर्ट

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










