
गुजरात में ड्रग्स रैकेट चलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जब्त की गई थी करोड़ों रुपए की कोकीन
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में दिल्ली से 700 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की थी. जांच के दौरान पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की कंपनी की थीं और यह अवकार दुर्ग्स लिमिटेड कंपनी से आई थीं.
गुजरात में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, अब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार को दिल्ली और गुजरात पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 500 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ बताई गई थी. अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुजरात के अंकेश्वर में अवकर ड्रग लिमिटेड कंपनी से ये 518 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी.
दिल्ली में मिली थी 700 KG कोकीन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में दिल्ली से 700 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की थी. जांच के दौरान पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की कंपनी की थीं और यह अवकार दुर्ग्स लिमिटेड कंपनी से आई थीं. इस मामले में अब तक कुल 1289 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत 13000 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: MP में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7800 से ज्यादा नशे के सौदागर गिरफ्तार, 115 करोड़ की संपत्ति जब्त
दिल्ली ड्रग्स मामले से जुड़े हैं तार
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, 700 किलोग्राम कोकीन की पिछली जब्ती की जांच के दौरान, स्पेशल सेल ने पाया कि ड्रग्स अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से लाए गए थे. अधिकारी ने बताया कि रविवार को स्पेशल सेल की एक टीम को गुजरात भेजा गया और कंपनी के गोदाम से कोकीन बरामद की गई, साथ ही मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










