
गुजरात: ताकत बढ़ाने वाली गोलियां खाकर करता था परेशान, पत्नी ने हल्दी वाले दूध में मिला दिया जहर, फिर...
AajTak
सूरत के लिंबायत में इशरत खातून ने अपने पति हैदर अली की हत्या कर दी. शुरू में उसने हल्दी वाले दूध में जहर मिलाकर कोशिश की, जब वह जीवित रहा तो गला और छाती दबाकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक का भाई शक होने पर पुलिस को सूचना दी. पोस्टमार्टम में मौत का कारण ‘गर्दन और छाती पर दबाव’ बताया गया. पुलिस ने इशरत को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है. मामला घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा है.
गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके में एक गंभीर हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति हैदर अली की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, हत्या की शुरुआत पत्नी द्वारा हैदर अली को हल्दी वाले दूध में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर कर दी गई. जब कुछ दिन तक यह दवा काम नहीं आई और पति जीवित रहा, तो पत्नी ने अंतिम कदम उठाते हुए उसका गला और छाती दबाकर उसकी हत्या कर दी.
कैसे हुआ खुलासा? लिंबायत पुलिस ने इस मामले में पत्नी इशरत जहां उर्फ इशरत खातून को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में इशरत ने पुलिस को बताया कि उसका पति मुंबई में काम करता था और जब वह सूरत घर आता था, तो सेक्सवर्धक गोलियां लेकर उसे शारीरिक और मानसिक यातना देता था. उसका कहना था कि बार-बार की इस यातना और प्रताड़ना से वह परेशान हो गई थी और इस बार उसने अपने पति को हमेशा के लिए खत्म करने का निर्णय लिया.
कैसे बनाई हत्या की योजना? इशरत ने बताया कि उसने 1 जनवरी 2026 की रात को हैदर अली को पीने के लिए हल्दी वाला दूध दिया, जिसमें उसने चूहे मारने वाली दवा मिला दी. शुरुआत में दवा का असर धीमा रहा और 5 जनवरी को हैदर अली की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे तुरंत सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में इशरत ने परिवार को बताया कि यह मौत किसी सामान्य बीमारी के कारण हुई.
शव को लेकर विवाद तो उठा मौत से पर्दा हैदर अली की मृत्यु के बाद शव घर लाया गया. मृतक के भाई ने शव को बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित उनके पैतृक गांव ले जाकर दफनाना चाहा, लेकिन पत्नी ने जोर देकर कहा कि दफननाने का काम सूरत में ही की जाए. इस बहस के दौरान मृतक के भाई को शक हुआ कि शायद उसकी मृत्यु में पत्नी का हाथ है. इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी.
ऐसी खुली पोल पुलिस ने शव का फॉरेंसिक पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पाया गया कि हैदर अली की मौत केवल जहर से नहीं हुई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक की गर्दन और छाती पर दबाव डालने से दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हुई. इशरत ने पुलिस को स्वीकार किया कि जब जहर का असर हुआ और पति कमजोर हुआ, तब उसने उसका गला और छाती दबाकर हत्या को अंजाम दिया.
पुलिस ने क्या बताया? लिंबायत थाना के पुलिस इंस्पेक्टर एन.के. कामलिया ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को हत्या का मामला दर्ज किया गया. मृतक हैदर अली (39 वर्ष) मुंबई में मजदूरी करता था और परिवार सूरत में रहता था. इंस्पेक्टर के अनुसार, हैदर अली अपने काम के सिलसिले में महीने भर मुंबई में रहता और घर आने पर पत्नी को लगातार मानसिक और शारीरिक यातना देता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










