
गुजरात चुनाव से पहले युवाओं को तोहफा, 27 लाख उम्मीदवारों के लिए क्लर्क- सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा की डेट्स जारी
AajTak
Sarkari Naukri in Gujarat: राज्य के 27 लाख से ज्यादा युवाओं ने जूनियर क्लर्क और पंचायत सेक्रेट्री भर्ती के लिए आवेदन किया था जिसके बाद से कैंडिडेट्स एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे थे. अब राज्य विधानसभा चुनावों से पहले परीक्षा की डेट्स जारी कर दी गई हैं.
Sarkari Naukri in Gujarat: चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले गुजरात सरकार ने जूनियर क्लर्क और पंचायत सेक्रेट्री की लिखित परीक्षा की डेट्स घोषित कर दी हैं. भर्ती परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी को किया जाएगा. राज्य के 27 लाख से ज्यादा युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा था जिसके बाद से कैंडिडेट्स एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे थे. अब राज्य विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा मिला है. विभाग ने 9,000 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं जहां 08 जनवरी 2023 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
बता दें कि गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क और अकाउंट क्लर्क ग्रेड 3 की भर्ती के लिए फरवरी 2022 में आवेदन मांगे थे. आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in और ojas.gujarat.gov.in पर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए. इस भर्ती के लिए 12वीं पास कैंडिडैट्स आवेदन के पात्र हैं. ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से 08 मार्च 2022 तक दर्ज किए गए.
गुजरात जूनियर क्लर्क भर्ती विज्ञापन 12/202122 के तहत 1181 रिक्तियों की घोषणा की गई थी. अब उम्मीदवार 08 जनवरी 2023 को लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. चयनित कैंडिडेट्स को 19,950/- रुपये तक के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. 36 वर्ष तक के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










