
गुजरात चुनाव...आदिवासी वौटबैंक और राजनीति, जानिए क्यों रद्द करना पड़ा तापी-नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट
AajTak
गुजरात चुनाव को देखते हुए राज्य की बीजेपी सरकार ने तापी-नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है. आदिवासी समुदाय के लगातार विरोध करने के बाद सरकार ने ये फैसला किया है.
इस साल के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. बीजेपी के लिए आदिवासी वोटबैंक काफी निर्णायक साबित होने वाला है क्योंकि पिछले चुनावों में इस वर्ग का पार्टी को ज्यादा समर्थन नहीं मिला. अब इसी वजह से गुजरात सरकार ने तापी-नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट को भी रद्द कर दिया है. ये योजना केंद्र की थी लेकिन चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से इसे रद्द करने का फैसला लिया गया.
शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बात का ऐलान किया. उनकी नजरों में गुजरात सरकार हमेशा से आदिवासियों के साथ खड़ी है और इस परियोजना को लेकर भी विपक्ष द्वारा तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही थीं.
क्यों हो रहा था प्रोजेक्ट का विरोध?
इस प्रोजेक्ट की बात करें तो इसके जरिए सौराष्ट्र और कच्छ के पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पानी भेजा जाना था. लेकिन आदिवासी समुदाय इस योजना का लंबे समय से विरोध कर रहा था. उनकी नजरों में इस एक योजना की वजह से कई आदिवासी विस्थापित हो जाएंगे. इसके अलावा ये भी दावा हुआ कि इस प्रोजेक्ट की वजह से 60 से ज्यादा गांव पानी में डूब जाएंगे. इन्हीं सब कारणों को लेकर आदिवासी समुदाय में रोष था और राज्य सरकार पर इस प्रोजेक्ट को वापस लेने का दवाब.
अब चुनावी गणित के लिहाज से देखें तो गुजरात में आदिवासी वोटबैंक काफी मायने रखता है. माना जाता है कि 180 में से कम से कम 27 सीटों पर ये आदिवासी समुदाय ही जीत-हार तय कर जाता है. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छा खासा आदिवासी वोट मिला था, ये अलग बात रही कि बाद में कई कांग्रेस विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए, कुछ तो अभी भूपेंद्र सरकार में मंत्री भी बनाए गए हैं.
आदिवासी समुदाय पर बीजेपी का फोकस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










