
गुजरात: गंभीरा ब्रिज हादसे के बाद नर्मदा नहर के 2110 पुलों की जांच, 5 पुल बंद, 36 ब्रिजों की मरम्मत का निर्देश
AajTak
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा ब्रिज हादसे के बाद सभी अधिकारियों को राज्य की सड़कों और पुलों की स्थिति की जांच के निर्देशों के बाद नर्मदा नहर नेटवर्क पर स्थित 2,110 पुलों का तकनीकी निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के आधार पर 5 पुलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और अन्य 4 पुलों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित लगा दिया है.
गुजरात में पिछले हफ्ते हुए गंभीरा ब्रिज हादसे में 20 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सड़कों और पुलों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने विभाग और सभी अधिकारियों को गुजरात की सड़कों और पुलों की स्थिति की जांच के लिए निर्देश दिए थे. इसके बाद भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न मार्गों और पुलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
नागरिकों की सुरक्षा को महत्व देते हुए सरकार ने नर्मदा नहर नेटवर्क पर स्थित 2,110 पुलों का तकनीकी निरीक्षण कराया, उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
69,000KM में फैला हुआ है नर्मदा नहर नेटवर्क
सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में नर्मदा नहर का नेटवर्क लगभग 69,000 किलोमीटर फैला हुआ है जो 17.92 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र को कवर करता है.
इस नहर नेटवर्क पर लगभग 2110 छोटे-बड़े पुल हैं जो राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों को जोड़ते हैं. इन पुलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने, संभावित क्षति को रोकने और पुलों की लाइफ बढ़ाने के लिए सरदार सरोवर नर्मदा निगम द्वारा एक व्यापक दृश्य निरीक्षण अभियान चलाया गया.
यह भी पढ़ें: गुजरात: महिसागर नदी पर बनेगा दो लेन का हाईलेवल पुल, हाल ही में ब्रिज टूटने से हुआ था हादसा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










