
गुजरात के भावनगर में महिला से गैंगरेप... दरिंदगी के बाद आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची!
AajTak
गुजरात के भावनगर (Bhavnagar) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि महिला को उसके माता-पिता से मिलने के बहाने बुलाकर अगवा किया गया और फिर तीन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की. इतना ही नहीं, आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी.
गुजरात के भावनगर (Bhavnagar) में गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़िता से कहा था कि तुम्हें माता-पिता ने मिलने बुलाया है, यह कहकर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली गई.
पुलिस ने कहा कि भावनगर में पीड़िता के पास एक आदमी पहुंचा था, उसने पीड़िता से कहा कि माता-पिता ने मिलने बुलाया है, यह कहकर महिला को कार में ले गया और उसे बेहोश कर अगवा कर लिया. पीड़िता को एक बिल्डिंग में ले जाया गया, जहां उसके साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम किया. आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि तुमने मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी है. तुम्हारी होगी. इसके बाद पीड़िता को झाड़ू से पीटा, फिर रेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी.
यह भी पढ़ें: 100 रुपए नहीं दिए तो इजरायली पर्यटक सहित 2 महिलाओं से बलात्कार... हम्पी गैंगरेप केस की खौफनाक कहानी!
इस घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है.
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला का पहले एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. उसी मामले में युवक की पत्नी ने पीड़ित महिला के खिलाफ बीते साल पुलिस से शिकायत की थी. अब इसी मामले को लेकर पीड़िता का कहना है कि युवक की पत्नी के तीन भाइयों ने उसके दुष्कर्म किया है. फिलहाल अभी आरोपी फरार हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










