
गुजरात के कच्छ में ब्लैकआउट, घरों में रहें लोग... भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बीच जारी की गई एडवाइजरी
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते गुजरात के कच्छ जिले में प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की कोशिश के बाद कच्छ, बनासकांठा और पाटन जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया.
भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कच्छ जिले के प्रशासन ने आज शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें नागरिकों से कहा गया है कि वे घरों में सुरक्षित रहें और अफवाहों से बचें. ये एडवाइजरी शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की कोशिश नाकाम किए जाने और तीन जिलों में ब्लैकआउट लागू होने के बाद जारी की गई.
एजेंसी के अनुसार, कच्छ के कलेक्टर ने 'X' (पूर्व ट्विटर) पर सुबह एक पोस्ट में लिखा- सभी नागरिक घरों में सुरक्षित रहें. बिना वजह बाहर न निकलें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. घबराएं नहीं.' वहीं सेना के अफसरों ने कहा कि शुक्रवार रात 26 जगहों पर भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिनमें से एक प्रमुख स्थान जिला मुख्यालय भुज भी था.
कच्छ जिले के साथ-साथ बनासकांठा और पाटन के कुछ सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार रात से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. पाटन के संतलपुर तालुका से सटे गांवों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि आसानी से ट्रैक की जा सके.
यह भी पढ़ें: Indo-PAK War Tension: आईएमफ ने पाकिस्तान को दी मदद, तो फूट पड़ा ग्लोबल गुस्सा... लोग बोले- 'खून से रंगे हैं IMF के हाथ'
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर में सेना और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि बैठक में पुलिस, जिलाधिकारियों, सेना, नौसेना, वायुसेना, बीएसएफ और कोस्ट गार्ड के अधिकारी शामिल हुए.
बता दें कि बीते 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी. इसमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे शामिल थे. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें सेना के अधिकारी और आम नागरिक मारे गए थे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









