
गुजरात: एशिया की सबसे बड़ी डेयरी के चेयरमैन पद पर शंकर चौधरी का दबदबा कायम, तीसरी बार निर्विरोध चुने गए
AajTak
बनास डेयरी का विस्तार अब गुजरात सहित 8 राज्यों में हो चुका है. डेयरी से 3.76 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं और इसका वार्षिक टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. डेयरी की पहल से बनासकांठा की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है.
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष और थराद से भाजपा विधायक शंकर चौधरी एक बार फिर एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी के चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुने गए हैं. यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है. बनास डेयरी के निदेशक मंडल ने उपाध्यक्ष पद के लिए भावाभाई रबारी के नाम पर भी मुहर लगाई है. अब दोनों नेता अगले ढाई साल तक अपने पदों पर बने रहेंगे.
बनास डेयरी के निदेशक मंडल के चुनाव में कुल 16 सीटें थीं, जिनमें से 15 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. केवल दांता सीट पर मुकाबला हुआ था, जहां तीन उम्मीदवार मैदान में थे और अंततः भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई. इसके बाद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से शंकर चौधरी को अध्यक्ष और भावाभाई रबारी को उपाध्यक्ष चुना गया.
चुनाव के बाद शंकर चौधरी ने कहा, “बनास डेयरी के लाखों पशुपालकों के सहयोग और विश्वास से ही यह डेयरी नई ऊंचाइयों पर पहुंची है. आने वाले समय में हम बनास डेयरी को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे. हमारा निदेशक मंडल पूरी एकजुटता से काम करेगा ताकि पशुपालकों को और अधिक लाभ मिल सके.”
10 वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे चौधरी
बनास डेयरी की स्थापना स्वर्गीय गलबाभाई नानजीभाई पटेल ने की थी. उनके बाद दलुभाई देसाई और फिर परितभाई भटोल ने अध्यक्ष पद संभाला था. परितभाई भटोल ने 22 वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में डेयरी का नेतृत्व किया, जबकि पिछले 10 वर्षों से शंकर चौधरी यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अब उन्हें एक बार फिर ढाई साल के लिए यह पद सौंपा गया है.
बनास डेयरी का विस्तार अब गुजरात सहित 8 राज्यों में हो चुका है. डेयरी से 3.76 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं और इसका वार्षिक टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. डेयरी के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत पशुपालकों के खातों में हर दिन लगभग 35 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










