
गुजरात: अहमदाबाद के अटल ब्रिज पर जाने वालों की लिमिट 3 हजार तय, मोरबी हादसे के बाद बड़ा फैसला
AajTak
गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने पर हुए दर्दनाक हादसे ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है. इससे सीख लेते हुए अब अहमदाबाद के अटल ब्रिज से गुजरने वाले लोगों की संख्या तय कर दी गई है. शहर के नगर निगम ने तय किया है कि पुल पर एक साथ 3 हजार लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी.
गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने पर 134 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन अलर्ट हो गया है. अहमदाबाद नगर निगम ने अटल ब्रिज पर जाने वाले लोगों की लिमिट तय कर दी गई है. अब इस पुल पर एक साथ सिर्फ 3 हजार लोग ही जा सकेंगे. बता दें कि इस ब्रिज का उद्घाटन 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था.
अटल ब्रिज को साबरमती नदी पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है. यह एक फुट ओवर ब्रिज है. इसे 74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है. इसे पैदल यात्री और साइकिल सवार पूर्व और पश्चिम तट के बीच आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अहमदाबाद शहर को इससे नई पहचान मिली है. अहमदाबाद के लोग बिना ट्रैफिक के यहां शांत वातावरण में रिवरफ्रंट का आनंद लेने के लिए आते हैं.
अटल फुटओवर ब्रिज की कुल लंबाई 300 मीटर, इंटरमीडिएट स्पैन 100 वर्ग मीटर है. पुल की चौड़ाई की बात करें तो सिरों पर 10 मीटर और पुल के बीच में 14 मीटर चौड़ाई है. डिजाइन के लिहाज से देखें तो पुल में 2600 टन वजन के लोहे के पाइप स्ट्रक्चर, रंगीन छतलकड़ी का फर्श, ग्रेनाइट फर्श, प्लांटर्स, स्टेनलेस स्टील और कांच की रेलिंग आकर्षण का केंद्र है.
143 साल पुराना था ब्रिज
मोरबी में हुए ब्रिज हादसे के बाद अब तक पुल से जुड़े कई खुलासे हो चुके हैं. सामने आया है कि मोरबी का 765 फुट लंबा और 4 फुट चौड़ा पुल 143 साल पुराना था. इस पुल का उद्घाटन 1879 में किया गया था. इस केबल ब्रिज को 1922 तक मोरबी में शासन करने वाले राजा वाघजी रावजी ने बनवाया था. वाघजी ठाकोर ने पुल बनाने का फैसला इसलिए लिया था, ताकि दरबारगढ़ पैलेस को नजरबाग पैलेस से जोड़ा जा सके.
सांसद के 12 रिश्तेदारों की जान गई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










