
गुजरातः 'हमारे पास अनाज के भंडार, दुनिया का पेट भर सकते हैं बस WTO परमिशन दे दे', PM मोदी बोले
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में एक कार्यक्रम में वर्चुअली कनेक्ट हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पास अनाज के भंडार हैं. हम इसे दुनियाभर को भेज सकते हैं. बस डब्ल्यूटीओ की अनुमति मिलने की देर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत की थी. दोनों नेताओं के बीच जो बात हुई उसका जिक्र पीएम मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई चर्चा के दौरान कहा था कि अगर विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) हमें अनुमति दे तो भारत में अनाज के इतने भंडार हैं कि हम उससे पूरी दुनिया का पेट भर सकते हैं. हमें परमिशन मिले तो हम अपने अनाज को पूरी दुनिया में भेज सकते हैं. मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से हमारे यहां अनाज के भंडार भरे हुए हैं. बता दें कि पीएम मोदी लेउवा पाटीदार के अन्नपूर्णा माता मंदिर के नए भवन के भूमि पूजन के मौके पर वर्चुअली तौर पर मौजूद रहे.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और रूस युद्ध की वजह से पैदा हुए हालात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अभी पूरे विश्व में संकट के हालात पैदा हो गए हैं, क्योंकि कई चीजें जो आसानी से मिल जाया करती थीं, अब उन्हें हासिल करने में दिक्कत हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जहां से हमें पेट्रोल और फर्टिलाइजर मिलता है, वह सब बंद हो चुका है. युद्ध के चलते ऐसा माहौल बन गया है कि सभी देश सिर्फ अपनी चिंता कर रहे हैं. इसी बीच एक नई मुसीबत दुनिया के सामने ये आई है. कि दुनियाभर में अनाज के भंडार कम पड़ने लगे हैं.
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जो म्रुदुभाषी है. मुझे भरोसा है कि सीएम भूपेन्द्र पटेल गुजरात को आने वाले दिनों में नई उंचाइयों पर लेकर जाएंगे. उनकी आधुनिक सोच प्रशंसनीय है.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के खुद के कार्यकाल को याद किया. उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं गुजरात में काम करता था, तब देश के विकास के लिए गुजरात का विकास किया. साथ ही गुजरात के विकास के लिए हमने मापदंड स्थापित किए. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की काफी समृद्ध पंरपरा है.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










