
गुजरातः व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख मांगे, महिला सब इंस्पेक्टर समेत 3 सस्पेंड
AajTak
गुजरात के सूरत में महिला सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने एक व्यापारी के घर पर छापा मारा. उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. साथ ही 4 लाख रुपये की मांग की. हालांकि शिकायत के बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है.
गुजरात के सूरत में एक कारोबारी के घर छापा मार कर उसे झूठे केस में फंसाने का मामला सामने आया है. सूरत के उमरा पुलिस थाने की एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों पर 4 लाख रुपए वसूलने का आरोप है. इसकी शिकायत पीड़ित कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर से की. उन्होंने तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं
दरअसल, मामला एक व्यापारी को शराब के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये ऐंठने का है. उमरा पुलिस थाने के राम चौक पुलिस चौकी पर तैनात महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर केएन चोपड़ा ने व्यापारी करण साहनी के खिलाफ शराब पीने का मामला दर्ज किया था. इतना ही नहीं, महिला सब इंस्पेक्टर ने 2 कांस्टेबलों के साथ व्यापारी के फ्लैट में छापेमारी भी की. व्यापारी के बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया. साथ ही व्यापारी से 4 लाख की रिश्वत मांगी. व्यापारी ने मामले की शिकायत सूरत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर से की.
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि महिला पुलिस इंस्पेक्टर और उसके साथी बिना किसी अधिकारी को जानकारी दिए व्यापारी के घर में छापा मारने गए थे. पुलिस कमिश्नर ने आरोपी महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर केएन चोपड़ा, पुलिस कांस्टेबल हरेश हुसडिया और सत्यपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है.
सूरत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि उमरा पुलिस स्टेशन की एक महिला पीएसआई और उसके साथ के दो पुलिस कर्मचारी एक व्यापारी के घर गए थे. उनकी कार्य पद्धति संदेहास्पद मिलने पर उनके ख़िलाफ़ शिकायत की गई थी. महिला पीएसआई और दो कांस्टेबलों को सस्पेंड किया गया है.जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










