
गुजरातः आयुष्मान योजना के लालच में फर्जी एंजियोप्लास्टी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, 4 अन्य आरोपी फरार
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में आयुष्मान योजना के फायदे के लालच में 19 मरीजों की फर्जी एंजियोप्लास्टी करने और 7 मरीजों को स्टंट डालने वाले प्राइवेट अस्पताल पर अब एक्शन जारी है. दो मरीजों की मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल के चेयरमैन, सीईओ, डायरेक्टर समेत डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
गुजरात के अहमदाबाद में आयुष्मान योजना के फायदे के लालच में 19 मरीजों की फर्जी एंजियोप्लास्टी करने और 7 मरीजों को स्टंट डालने वाले प्राइवेट अस्पताल पर अब एक्शन जारी है. दो मरीजों की मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल के चेयरमैन, सीईओ, डायरेक्टर समेत डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं, ऑपरेशन करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
दरअसल, अहमदाबाद की निजी अस्पताल द्वारा महेसाणा जिले में कड़ी तालुका के बोरीसणा गांव में रहने वाले 19 लोगों की एक साथ एंजियोग्राफी और इनमें से 7 लोगों की एंजियोप्लास्टी करने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई थी. अस्पताल ने मरीजों के परिजनों को बिना बताए ये कदम उठाया था.
ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
अहमदाबाद के वस्त्रापुर पुलिस ने एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत वझीरानी को गिरफ्तार कर लिया है. ख्याति मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन कार्तिक पटेल, सीईओ चिराग राजपूत, डायरेक्टर राजश्री कोठारी और डॉक्टर संजय पटोलिया फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार किए हुए डॉक्टर प्रशांत वझीरानी की बात करें तो ख्याति अस्पताल के अलावा अहमदाबाद के आनंदनगर में डॉक्टर प्रशांत अपना निजी क्लीनिक भी चलाते थे.
अस्पताल के चेयरमैन कार्तिक पटेल अभी ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आ रही है. कार्तिक पटेल अस्पताल के अलावा शैक्षणिक संस्था के साथ रियल एस्टेट का भी कामकाज करते है. अस्पताल के सीईओ चिराग राजपूत कल तक अहमदाबाद में थे अब फरार हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात: आयुष्मान योजना के लालच में अस्पताल ने 19 मरीजों की कर दी एंजियोग्राफी, दो की मौत

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








