
गुजरातः अर्सेलर मित्तल ने 72 घंटे में बना दिया कोविड अस्पताल
AajTak
अर्सेलर मित्तल ने 72 घंटे में बना दिया कोविड अस्पताल, गुजरात के हजीरा प्लांट में बनाया 250 बेड का अस्पताल, मरीजों को सीधे प्लांट से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई
केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की अपील पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए ग्लोबल स्टील मैन्युफैक्चरर अर्सेलर मित्तल ने दक्षिण गुजरात स्थित हजीरा प्लांट में 72 घंटे के भीतर 250 बिस्तरों का अस्थायी कोविड अस्पताल बनाकर तैयार कर दिया. कंपनी इसे विस्तार देते हुए निकट भविष्य में 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल में तब्दील कर देगी. अस्पताल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया. इसे कोरोनावायरस संकट के दौरान ऑक्सीजन की बढ़ती मांग की वजह से तैयार किया गया है. कंपनी के हजीरा स्टील प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन गैस के रूप में होता है लेकिन इसे दूर के अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए लिक्विड ऑक्सीजन में बदलने की जरूरत होती है. इसमें काफी वक्त लगता है. लिहाजा कंपनी ने हजीरा स्टील प्लांट के परिसर में ही कोविड अस्पताल बना दिया ताकि मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई सीधे प्लांट से हो सके. इस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया. इस मौके पर रूपाणी ने अर्सेलर मित्तल और इसके मालिक लक्ष्मी मित्तल के परिवार का सामाजिक दायित्व निभाने में तत्परता दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









