
गीतकार प्रसून जोशी को मिलेगा MP का 'किशोर कुमार सम्मान 2024', खंडवा में होगा समारोह, CM मोहन यादव रहेंगे मौजूद
AajTak
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में प्रसून जोशी को यह सम्मान प्रदान करेंगे. खंडवा किशोर कुमार का जन्मस्थान है.
प्रख्यात गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें गीत लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है.
राज्य संस्कृति विभाग के निदेशक एनपी नामदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित एक समारोह में प्रसून जोशी को यह सम्मान प्रदान करेंगे. खंडवा महान गायक किशोर कुमार का जन्मस्थान है.
यह दो दिवसीय सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में शुरू होगा. पहले दिन स्थानीय गायक-कलाकार सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे. मध्य प्रदेश सरकार हर साल किशोर कुमार सम्मान उन हस्तियों को प्रदान करती है, जिन्होंने अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन और फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो.
बता दें कि साल 1997 में शुरू हुआ यह सम्मान 5 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र के साथ दिया जाता है.
कौन-कौन पा चुके हैं यह सम्मान?
प्रसून जोशी इस सम्मान को पाने वाले प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों की सूची में शामिल होंगे. पहले ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, कैफी आजमी, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, गोविंद निहलानी, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल, यश चोपड़ा, देव आनंद, सलीम खान, समीर, प्रियदर्शन, वहीदा रहमान, अमिताभ भट्टाचार्य, धर्मेंद्र और राजकुमार हिरानी जैसी सिनेमा हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










