
गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने जारी किया वीडियो, बोले- मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं...
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं. हम मोदीजी से कहना चाहते हैं कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं. ये आपकी हताशा और हार का संकेत है.
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरेस्ट होने के बाद एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि आज अचानक ईडी मेरे घर पहुंची. दिनभर छापेमारी की. लेकिन कुछ नहीं निकला. संजय सिंह ने कहा कि जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं. हम मोदीजी से कहना चाहते हैं कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं. ये आपकी हताशा और हार का संकेत है. उन्होंने कहा कि जब -जब जुल्म बढ़ता है, तब-तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है. संजय सिंह ने कहा कि मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले भी इस बारे में बोलता रहा हूं, आगे भी बोलता रहूंगा. वहीं, संजय सिंह की मां ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है. वह सच के लिए लड़ता रहा है. उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरे पास आ जाए.
अरविंद केजरीवाल बोले- मोदीजी की बौखलाहट दिख रही
ईडी के एक्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है. ये मोदीजी की बौखलाहट दर्शाता है. चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे.
AAP ने कहा- हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है
आम आदमी पार्टी ने कहा कि जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ना डरे थे, ना डरेंगे. अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे.
संजय सिंह BJP में चले जाएं तो माफ हो जाएंगे गुनाह: JDU सांसद केसी त्यागी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










