
गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को एक और झटका, CM ममता ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
AajTak
टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें पार्टी से निलंबित करने के फैसले की घोषणा की. शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 5 जनवरी 2024 को संदेशखाली में ईडी टीम पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार को शेख शाहजहां को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया. शाहजहां को इस साल 5 जनवरी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा आज ही गिरफ्तार किया गया था.
टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शाहजहां की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे पार्टी से निलंबित करने के फैसले की घोषणा की. ब्रायन ने कहा, 'हमने शेख शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है. हमेशा की तरह, हम जो कहते हैं वह करते हैं. हमने अतीत में उदाहरण स्थापित किए हैं और हम आज भी ऐसा कर रहे हैं'.
ओ'ब्रायन ने अपनी पीसी में बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हम भाजपा को उन नेताओं को निलंबित करने की चुनौती देते हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार समेत कई आपराधिक मामले हैं'. बता दें कि शेख संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र का टीएमसी संयोजक था और पार्टी के कब्जे वाले उत्तर 24 परगना जिला परिषद का सदस्य भी था.
शेख शाहजहां 55 दिन की फरारी काटने के बाद गिरफ्तार
टीएमसी के बाहुबली नेता शेख शाहजहां को 55 दिनों की फरारी के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट ने उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. 53 वर्षीय तृणमूल नेता को उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से उठाया गया, जहां वह अपने सहयोगियों के साथ छिपा हुआ था. रिमांड के बाद, अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है.
शाहजहां की गिरफ्तारी कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा तृणमूल नेता के खिलाफ कार्रवाई में देरी के लिए राज्य पुलिस की आलोचना करने के तीन दिन बाद हुई. अदालत ने मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि टीएमसी नेता की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और यह स्पष्ट कर दिया था कि उसकी गिरफ्तारी पर कोई स्टे ऑर्डर नहीं था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










