
गालियां देती थी पत्नी, करती थी अत्याचार, हाई कोर्ट ने कहा- 'आप तलाक के हकदार'
AajTak
पति-पत्नी के बीच जब भी झगड़ा होता, पत्नी अपने ससुराल वालों और पति को गालियां देती और अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी. इस मामले में फैमिली कोर्ट ने पति को तलाक लेने की मंजूरी दे दी थी. फैसले के खिलाफ पत्नी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई. यहां से भी पति को ही जीत मिली.
दिल्ली हाई कोर्ट में पत्नी के अत्याचारों से पीड़ित एक पति का केस आया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. इसलिए पति के तलाक लेने का फैसला जायज है. यह मामला फैमिली कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा था. पारिवारिक अदालत ने पति को पत्नी से तलाक लेने की मंजूरी दी थी. फैसले के खिलाफ पत्नी ने हाई कोर्ट का रुख किया था.
हाई कोर्ट ने महिला की अपील को खारिज करते हुए कहा कि पारिवारिक अदालत का फैसला गलत नहीं है. फैमिली कोर्ट सही नतीजे पर पहुंची है कि पति के साथ क्रूरता की गई है. उस पर अत्याचार हुआ है. कोर्ट ने कहा, 'हम इस बात से संतुष्ट हैं कि रिकॉर्ड में जो क्रूरता साबित हुई है, वह पर्याप्त है. इसलिए क्रूरता के आधार पर तलाक देने के फैसले में कोई कमी नहीं है. जस्टिस संजीव सचदेवा और विकास महाजन की पीठ ने यह फैसला सुनाया.
दो जजों की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि रिकॉर्ड में यह साबित हो चुका है कि पति को नियमित तौर पर मानसिक प्रताड़ना, दर्द और पीड़ा सहन करनी पड़ी. यह स्पष्ट तौर पर क्रूरता है. पति ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया था कि जब भी दोनों के बीच झगड़ा होता था तो पत्नी बार-बार अपशब्दों का प्रयोग करती थी. गालियां देती थी. कोर्ट ने इस पर कहा कि किसी भी शख्स के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है.
मामले की सुनवाई के दौरान महिला के वकील ने दलील दी थी कि पति के साथ क्रूरता कब हुई. इसकी कोई स्पष्ट तारीखों का उल्लेख नहीं किया गया है. लेकिन अदालत ने वकील की इस दलील को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस तर्क का कोई महत्व नहीं है. क्योंकि पति ने अपने साक्ष्यों में कहा है कि जब भी दोनों के बीच कोई झगड़ा होता था, महिला उसके और उसके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी.
फैमिली कोर्ट ने इस मामले में जुलाई 2022 को फैसला सुनाया था. कोर्ट ने कहा था कि पति इस बात को साबित करने में कामयाब रहा है कि उसकी पत्नी का व्यवहार अपने ससुराल वालों के साथ-साथ पति के लिए भी अच्छा नहीं था. महिला लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार करती थी. इस आधार पर ही पारिवारिक अदालत ने पति को तलाक लेने की मंजूरी दे दी थी.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









