
गार्ड्स को बाहर भेजा, फिर साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली... IPS पूरन सुसाइड में अब तक क्या खुलासे
AajTak
ADGP वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे. वे इस समय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC), सुनारिया, रोहतक में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत थे. घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो हरियाणा कैडर की सीनियर IAS अधिकारी हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं. वे इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के सरकारी दौरे पर हैं.
चंडीगढ़ के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार की मौत की खबर सामने आई. मंगलवार को सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास से पुलिस को 1:30 बजे कॉल मिली. सूचना थी कि अधिकारी ने खुद को गोली मार ली है. जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, तो दृश्य बेहद विचलित करने वाला था.
पूरन कुमार का शव उनके आवास के बेसमेंट में पड़ा था. खून से लथपथ शव के पास ही सर्विस गन पड़ी थी. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह मानसिक दबाव था, किसी निजी कारण से उठाया गया कदम, या फिर इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है?
घर में अकेले थे ADGP पूरन कुमार
घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो हरियाणा कैडर की सीनियर IAS अधिकारी हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं. वे इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के सरकारी दौरे पर हैं. अमनीत पी. कुमार नागरिक उड्डयन एवं भविष्य विभाग की कमिश्नर-सचिव हैं और उन्हें विदेशी सहयोग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला हुआ है.
पूरन कुमार और अमनीत, हरियाणा प्रशासनिक और पुलिस सेवा के प्रतिष्ठित दंपति माने जाते हैं. दोनों ही 2001 बैच के अधिकारी हैं. ऐसे में, पूरन कुमार की अचानक मौत ने न केवल पुलिस बल को, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है.
साउंड प्रूफ बेसमेंट में सर्विस गन से मारी गोली!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










