
गार्डन में पड़े पत्थर के नीचे थी 'दूसरी दुनिया', अंदर जाकर हैरान रह गया कपल
AajTak
ब्रिटेन के एक कपल को अपने गार्डन को रेनोवेट करते हुए एक स्लैब के नीचे कुछ अजीब मिला. एक नजर में तो ये एक सुरंग थी. कपल जब इस सुरंग के अंदर घुसा तो वहां का नजारा देखकर उनके होश की ही उड़ गए.
अक्सर लोगों को पुराने घर, आंगन या बगीचों में कुछ ऐसा मिल जाता है जिससे अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएं. कभी ये कोई खजाना होता है, कभी कुछ खतरनाक तो कभी कोई ऐतिहासिक चीज. हाल में एक कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल अपने गार्डन को रेनोवेट करते हुए इन लोगों को एक स्लैब के नीचे कुछ अजीब मिला. ये एक पूरी सुरंग थी.
गार्डन में पड़े स्लैब के नीचे देखा तो उड़े होश ब्रिटेन की बेक्स नाम की एक महिला और उसके पति ने देखा कि खुदाई करते हुए निकले स्लैब के नीचे तो एक गुप्त सुरंग है. बेक्स ने टिकटॉक पर बताया कि उसने पहले स्लैब को हटाकर नहीं देखा था लेकिन उनके पति उसके नीचे सुरंग दिखने पर हिम्मत करते उसमें उतर गए. यहां उन्होंने देखा कि ये कोई बम शेल्टर था. कोई अलग ही दुनिया लग रही थी.
क्या कुछ था अंदर?
पुराने शेल्टर में एंटर करने पर, हैरान कपल को अंदर चूहे के जाल, कांच की बोतलें और पुराने मिट्टी के बर्तन मिले. बेक्स ने कहा, 'वहां बहुत सारा जंग लगा सामान और बहुत सारी मकड़ियां भी थीं.'
उसने खुलासा किया- हमने इसके इतिहास पर गौर किया. यह जंग के समय में लोकल मांओं और उनके बच्चों के लिए शेल्टर था. कुछ स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि ये हमेशा से यहां था और एक मोटी स्लैब के नीचे छिपा हुआ था. यह सड़क के नीचे से निकलता है लेकिन उस सिरे को बंद कर दिया गया है. तो हमारे बगीचे से ही अंदर और बाहर जाने का एकमात्र रास्ता है.
वीडियो के बाद आए कई कॉल बेक्स ने कहा कि उन्हें बहुत से फोटोग्राफरों ने जगह की तस्वीरें लेने के लिए कॉन्टैक्ट किया. कपल ने अंदर लाइट लगाने का फैसला किया. कई लोगों ने सुझाव दिया है कि घर के मालिक उस स्थान को एक मानव गुफा, गेम रूम या किराए के घर में बदल दें. लेकिन उनका कहना है कि वे इसमें ज्यादा बदलाव करने की योजना नहीं बनाते हैं. बेक्स ने कहा कि 'वैसे भी हम वास्तव में इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहते. यह इतिहास का एक अद्भुत हिस्सा है.'

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










