
'गाती हूं लेकिन शादियों में नहीं', इतना सुनते ही आतंकियों ने टीवी एक्ट्रेस पर दाग दी गोलियां, बहन ने सुनाया किस्सा
AajTak
Jammu kashmir TV Actress Amreen Bhatt Killed: टीवी एक्ट्रेस और टिक टॉक कलाकार अमरीन भट्ट अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली थीं. बुरी तरह दुख में डूबे बुजुर्ग पिता ने कहा कि अमरीन उनकी बेटी नहीं, बल्कि बेटा थीं. क्योंकि वही घर चलाती थीं.
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अमरीन भट्ट को गोलियों से छलनी कर दिया था. उनके साथ खड़े नाबालिग भतीजे फरहान जुबैर को भी दहशतगर्दों ने गोली मार दी थी. मासूम का अब अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आमरीन की बड़ी बहन ने बताया, बुधवार (25 मई) को शाम करीब 7 बजकर 55 मिनट पर उनके घर दो आतंकी आए थे. घरवालों से दुआ-सलाम के बाद उन्होंने अमरीन को मिलने के लिए बाहर बुलाया. आतंकियों ने अमरीन से कहा कि वह 3 दिन के लिए एक शादी में गाना गाने के लिए चले. इस पर अमरीन ने साफ कह दिया, ''मैं गाना गाती हूं, लेकिन शादियों में नहीं.'' शायद आतंकी पक्का करना चाहते थे कि ये वही अमरीन है. फिर क्या था, इसके बाद आतंकियों ने अमरीन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
अमरीन के साथ उसका एक 10 साल का भतीजा भी था. कायर आतंकियों ने उसे भी नहीं बक्शा. मासूम को मारने के लिए घर के हमलावर घर के अंदर घुस गए. बच्चे के कंधे पर गोली लगी है, जो अब अस्पताल में भर्ती है.
घर का सहारा थी अमरीन
अमरीन की मां का इंतकाल कई साल पहले हो गया था. पिता के लिए वह एक बेटी नहीं, बल्कि बेटा थी. जो एक्टिंग के जरिए घर का गुजारा कर रही थी. अमरीन की ही कमाई से पूरा घर पल रहा था.
Youtube चैनल बना वजह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










