
'गाड़ी भी पलट सकती है, ऐसा थोड़ी है कि रोज...', विकास दुबे एनकाउंटर पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार
AajTak
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर उठते रहे सवालों पर अब प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना की सुप्रीम कोर्ट की ओर से कराई गई जांच का भी हवाला दिया.
कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लाए जाते समय गाड़ी पलट गई थी. यूपी पुलिस ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था. वर्षों पुरानी इस घटना को लेकर काफी सवाल उठे थे. यूपी की राजधानी लखनऊ में आजतक के आयोजन विकसित उत्तर प्रदेश समिट के मंच पर भी इस घटना को लेकर सूबे के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार से सवाल किया गया.
प्रशांत कुमार ने इस सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने इसकी जांच की. कुछ भी गलत नहीं मिला. उन्होंने कहा कि गाड़ी भी पलट सकती है. ऐसा थोड़ी है कि रोज गाड़ी पलट रही है. प्रशांत कुमार ने कहा कि कहने वाले कुछ भी कहते हैं. उस दिन बारिश भी हो रही थी. जो इन चीजों को लीड करता है, उसे पता है कि ये कैसा प्रॉसेस है.
उन्होंने एक सवाल पर कहा कि रणभूमि में डीजीपी भी जाएंगे और सिपाही भी, सब बराबर होते हैं. आजकल तो सभी चीजें इतनी ट्रांसपैरेंट हैं कि कुछ भी आप छिपा नहीं सकते. प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले डकैती थी, अब साइबर क्राइम हैं. सरकार की तरफ से ये सब प्राथमिकता में हैं और विभाग ने भी शासन को निराश नहीं किया है. हमारे बजट में भी वृद्धि हुई है.
प्रशांत कुमार ने गिनाए माफिया को सजा के आंकड़े
प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है. यह चर्चा अब आम है कि पुलिस वाले बस देखते हैं और ठोकते हैं. ऐसी स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक 360 डिग्री सिस्टम है. पॉलिटिकल इच्छाशक्ति है. ऐसे माफिया, जो पिछले 30-40 साल से फल-फूल रहे हैं. हमने पिछले कुछ समय में दो लाख 20 हजार नियुक्तियां कीं. प्रशांत कुमार ने कहा कि हरेक चीज शासन के शीर्ष स्तर से मॉनिटर की जाती है. सीएम हर चीज का खयाल रखते हैं.
यह भी पढ़ें: 'किसानों की खुशहाली में आया दोगुना का अंतर', यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










