
गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर के बाद मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार, Video
AajTak
देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के सूर्यधार रोड भोगपुर में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई. एक पक्ष ने पथराव किया तो दूसरे ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया और दोनों गाड़ियों को सीज कर लिया है.
देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के सूर्यधार रोड भोगपुर में गुरुवार को सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और वरना कार की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने लगे.
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. पुलिस जांच में सामने आया कि एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव किया, जबकि दूसरे पक्ष ने जवाब में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.
कार की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों स्कॉर्पियो (UK 07 FW 7383) और वरना (UK 07 DC 2121) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया. साथ ही दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार लोगों में शिवम, ऋषि चौधरी, जस्सी सिंह, आदर्श कुमार, सूर्यांश, आदित्य पेटवाल, अंगद गौड़, सोनू और ऋषि वर्मा शामिल हैं. ये सभी देहरादून और टिहरी के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.
पुलिस ने दोनों के 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










