
गाजियाबाद: सेठ मुकंद लाल की स्मृति में 5 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन
AajTak
सेठ मुकंद लाल की स्मृति में एक बार फिर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. विद्यावती मुकंद लाल गर्ल्स कॉलेज प्रबंधन ने इस अवसर पर ब्लड डोनेट करने की इच्छुक महिलाओं से सहयोग की अपील की है.
यूपी के गाजियाबाद के विद्यावती मुकंद लाल गर्ल्स कॉलेज में हर साल की तरह इस बार भी सेठ मुकंद लाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है.
दरअसल, शिविर का आयोजन 5 जनवरी को किया जाना है, जो हर साल कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय सेठ जय प्रकाश के पिता स्वर्गीय सेठ मुकंद लाल की जयंती पर 1978 से हर साल किया जा रहा है. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि वह सभी लोगों से 5 जनवरी को होने वाले रक्तदान शिविर के लिए सहयोग चाहते हैं. रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने की इच्छुक महिलाओं का स्वागत है.
कॉलेज ने बताया 10 सालों में कितना डोनेशन हुआ
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि उनके संस्थान को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कई बार सम्मानित कर चुकी है, क्योंकि सभी गर्ल्स कॉलेजों में उन्होंने सबसे ज्यादा ब्लड यूनिट्स उपलब्ध कराई हैं. कॉलेज ने पिछले 10 सालों में उपलब्ध कराए गए ब्लड का रिकॉर्ड भी साझा किया है.
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे चलेगा शिविर
कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक ब्ल्ड डोनेट करने के इच्छुक डोनर की उम्र कम से कम 18 साल और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए. ब्लड डोनेट करने वाले सभी डोनर्स को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके बदले उन्हें रेड क्रॉस सोसायटी, दिल्ली और एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद जरूरत के मुताबिक मुफ्त में रक्त सेवा सुविधा उपलब्ध कराती है. रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाजियाबाद के दयानंद नगर में स्थित विद्यावती मुकंदलाल गर्ल्स कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







