
गाजियाबाद में बीती रात 2 एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी गैंगस्टर ढेर, दूसरा बदमाश भी मारा गया
AajTak
गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश मारे गए. मुठभेड़ की इन घटनाओं में मारे गए बदमाशों के नाम राकेश और बिल्लू उर्फ अवनीश बताए जा रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश मारे गए. मुठभेड़ की इन घटनाओं में मारे गए बदमाशों के नाम राकेश और बिल्लू उर्फ अवनीश बताए जा रहे हैं. दोनों ही बदमाश गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना के निवासी बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ की पहली घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम और दूसरी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाश राकेश की घेराबंदी कर दी.
पुलिस से घिरे राकेश ने सरेंडर करने के लिए कहने पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में राकेश मारा गया. राकेश गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव का निवासी था. राकेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. कई जघन्य वारदात में वांछित था. पुलिस को कई मामलों में राकेश की तलाश थी.
मुठभेड़ की दूसरी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई. गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने बिल्लू उर्फ अवनीश को मार गिराया. मारा गया बदमाश बिल्लू उर्फ अवनीश अनिल गैंग का सदस्य बताया जाता है. बिल्लू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










