
गाजियाबाद: बाइक टकराने पर विवाद, दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या
AajTak
गाजियाबाद के लोनी में बाइक टकराने पर दो पक्षों में विवाद हुआ. एक पक्ष के लड़के दिल्ली से आए थे, वह भाग गए. फिर वह लौट कर आए और चला गोली चला दी. गोली दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जयवीर सिंह के चेहरे पर लगी. घटना में उनकी मौत हो गई.
गाजियाबाद के लोनी में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात करीब 9 बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी हुई. दरअसल, बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने रिटायर्ड दरोगा को गोली मार दी.
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राज नगर गली नंबर 3 इलाके में शाम के समय दो पक्षों में बाइक टकराने के बाद आपस में झगड़ा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. इसमे एक पक्ष के युवक दिल्ली के रहने वाले थे. जो शाम के समय उत्तरांचल विहार कॉलोनी के राज नगर गली नंबर-3 में बाइक लेकर आए थे.
झगड़े के बाद दिल्ली के युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़ भाग गए थे. इसके बाद वह करीब 9 बजे फिर वापस मौके पर पहुंचे और घर के बाहर बैठे 62 बर्षीय जयवीर सिंह को गोली मारकर फरार हो गए. गोली जयवीर सिंह के चेहरे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन जयवीर को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के मुताबिक कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था, इसको लेकर शिवम नाम के लड़के ने बीच-बचाव कराया था. कुछ समय बाद दूसरे पक्ष के लड़कों ने हवाई फायर करने के बाद शिवम के पिता के चेहरे पर गोली मार दी. पुलिस ने कुछ लड़कों की पहचान कर ली है.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










