
गाजियाबाद: पूछताछ करने आई महाराष्ट्र पुलिस के साथ मारपीट, गाड़ी में भी तोड़फोड़
AajTak
घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिस अधिकारियों संग मारपीट हो रही है, उनके निजी वाहन को भी क्षतिग्रसत करने की कोशिश हो रही है. अब ये सब इसलिए हुआ क्योंकि महाराष्ट्र से पुलिस एक हत्या की जांच करने गाजियाबाद आ गई.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र पुलिस के कुछ अधिकारी गाजियाबाद आए थे. एक केस के सिलसले में किसी से पूछताछ करनी थी. लेकिन गाजियाबाद के नंदग्राम में पुलिस अधिकारियों संग मारपीट की गई, उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ हुई और खूब बवाल काटा गया. इस घटना के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिस अधिकारियों संग मारपीट हो रही है, उनके निजी वाहन को भी क्षतिग्रसत करने की कोशिश हो रही है. अब ये सब इसलिए हुआ क्योंकि महाराष्ट्र से पुलिस एक हत्या की जांच करने गाजियाबाद आ गई. पुलिस को किसी अंकित नाम के शख्स से पूछताछ करनी थी. लेकिन ये जानकारी जब अंकित के परिजनों को मिली तो उन्होंने पड़ोसियों संग महाराष्ट्र पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जोर देकर कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










