
गाजियाबाद: पति-पत्नी के झगड़े का दुखद अंत... घर से 8 KM दूर महिला ने लगाई फांसी, फ्लैट में मिली पति की लाश
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कपल के सुसाइड का मामला सामने आया है. इस मामले में दोनों के बीच दिन के समय झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी की लाश घर से 8 किलोमीटर दूर खंभे पर फांसी के फंदे से झूलती मिली. वहीं, पति का शव फ्लैट से बरामद किया गया.
दिल्ली-NCR में पति-पत्नी के झगड़े के दुखद अंत की एक घटना सामने आई है, जिसमें झगड़े के बाद पत्नी ने घर से 8 किलोमीटर दूर फांसी लगा ली तो वहीं पति ने फ्लैट में सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक महिला का शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक खंभे से लटका मिला. वहीं, उसके पति की लाश गाजियाबाद में उनके फ्लैट से बरामद की गई. मृतक कपल का नाम विजय प्रताप चौहान (32) और शिवानी (28) है. दोनों गाजियाबाद के लोनी में रहते थे.
दिन में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार (10 जनवरी) को दिन के समय दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिवानी घर से कहीं चली गई थी. इसके बाद उसने अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर दिल्ली के लोनी गोल चक्कर के पास बिजली के खंभे से लटककर खुदकुशी कर ली.
शिवानी के जेब में मिला बंद मोबाइल फोन
घटना का पता तब चला, जब स्थानीय पुलिस को फांसी के बारे में सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शिवानी की जेब से एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था. मोबाइल को चालू किया गया और महिला के परिवार के सदस्यों से संपर्क कर शिवानी की मौत की सूचना दी गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










