गाजियाबाद: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
गाजियाबाद से थूक लगाकर रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू रक्षा दल ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो संज्ञान में लेकर थाना टीला मोड़ क्षेत्र में धारा 269, 270 और 3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया.
गाजियाबाद के एक होटल से थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हिंदू रक्षा दल का कहना है कि होटल मालिक भी बाराबर का दोषी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हिंदू रक्षा दल ने कारीगर और होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी तसिरुदीन तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूक रहा है. हिंदू रक्षा दल ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो संज्ञान में लेकर थाना टीला मोड़ क्षेत्र में धारा 269, 270 और 3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
मालिक पर भी होनी चाहिए कार्रवाई- हिंदू रक्षा दल
इस मामले पर एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले हिंदू रक्षा दल के लोग हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का कहना है कि इसकी जानकारी मालिक को भी होगी. उस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए.
मेरठ और लखनऊ से भी सामने आ चुके हैं मामले
बता दें, पहले भी यूपी के मेरठ, लखनऊ से एक तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं. मेरठ में मई 2022 में शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूकने का मामला सामने आया था. उसका भी वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में हापुड़ के रहने वाले फिरोज को पुलिस ने गिफ्तार किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










