
गाजियाबाद: त्योहार के चलते अगले 8 दिनों तक डायवर्ट रहेगा रूट, यहां देखें पूरी डिटेल
AajTak
गाजियाबाद में 20 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. त्योहार का सीजन शुरू होने कारण एडवाइजरी जारी कर दी गई है. हल्के और भारी वाहनों के रूट में चेंज है. पुलिस ने लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. कई जगहों पर पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है.
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावनाएं बनी रहती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस (Ghaziabad Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी की है. हैवी और लाइट वेट व्हीकल दोनों के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं. एडवाइजरी में 20 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्ट की डिटेल है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9643322904 जारी किया गया है.
भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
- सभी प्रकार के भारी वाहन जैसे- ट्रक, बस, ट्रॉला आदि का आवागमन आपूर्ति राय से घंटाघर की तरफ प्रतिबंधित रहेगा.
- सभी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन चौधरी मोड़ से घंटाघर और हापुड़ तिराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेगा.
- सभी व्यवसाहिक वाहन साजन मोड़ से घंटाघर की तरफ ना आकर, लोहा मंडी, विवेकानंद नगर फ्लाईओवर, हापुर चुंगी से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
- सीमापुरी मोहन नगर की तरफ से आने वाले सभी वाहन मेरठ तिराहे से एएलटी होकर जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










