
गाजियाबाद गैंगरेप मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बनाई दो टीमें, जानिए पूरा मामला
AajTak
राष्ट्रीय महिला आयोग ने गाजियाबाद में महिला के कथित सामूहिक बलात्कार के मामले को संज्ञान में लिया है. महिला आयोग की टीम ने मामले की जांच करते हुए अस्पताल के अधिकारियों से भी संपर्क किया. इसके बाद टीम ने एसएसपी गाजियाबाद जी. मुनिराज और जांच अधिकारी आलोक दुबे से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि जांच में यह घटना साजिश लगती है.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने गाजियाबाद में महिला के कथित सामूहिक बलात्कार के मामले को संज्ञान में लिया है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया था कि महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया. इसके बाद उसे जूट के थैले में बंद करके छोड़ दिया गया था.
उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और एक लोहे की रॉड उसके शरीर में थी. तथ्यों का पता लगाने के लिए महिला आयोग ने 2 सदस्यीय टीम का गठन किया है. इस टीम ने महिला और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की.
पुलिस ने जांच में मामले को पाया फर्जी दरअसल, इस घटना में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. बताया गया था कि महिला ने प्रॉपर्टी के विवाद में पांच लोगों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था. मामले में गाजियाबाद पुलिस ने महिला के जानकार और साजिशकर्ता आजाद, उसके साथी गौरव और अफजल को गिरफ्तार कर लिया है.
साजिश रचने में इस्तेमाल अल्टो कार को भी गाजियाबाद पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया था.
बयान, फॉरेंसिक सबूत घटना की तस्दीक नहीं कर रहे- एसएसपी गाजियाबाद
महिला आयोग की टीम ने मामले की जांच करते हुए अस्पताल के अधिकारियों से भी संपर्क किया. इसके बाद टीम ने एसएसपी गाजियाबाद जी. मुनिराज और जांच अधिकारी आलोक दुबे से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि रिपोर्ट की गई घटना साजिश लगती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










