
गाजियाबाद के युवक ने कुल्लू ले जाकर कर दी लिव-इन पार्टनर की हत्या, 7 महीने बाद खुला राज
AajTak
गाजियाबाद के युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर (Live in partner) को कुल्लू ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद लाश को वहीं ठिकाने लगाकर लौट आया. इस घटना का राज 7 महीने बाद खुला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि यह घटना उसी दिन की है, जब दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर की हत्या आफताब ने की थी.
दिल्ली में 18 मई को जिस दिन आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी, उसी दिन गाजियाबाद के वसुंधरा के रहने वाले रमन नाम के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की मनाली में ले जाकर मार दिया था. हत्या के बाद आरोपी ने शव को कुल्लू में ही ठिकाने लगा दिया था. आफताब की तरह महीनों तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा. वारदात के 7 महीने बाद रमन की करतूत सामने आ गई है. गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गाजियाबाद के डीसीपी ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को एक महिला ने इंदिरापुरम थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने पुलिस बताया कि उसकी बेटी पिछले 7 महीने से लापता है. पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की और युवक की कॉल डिटेल खंगाली तो पुलिस को रमन नाम के युवक के बारे में जानकारी मिली.
इसके बाद पुलिस ने रमन को शक के आधार पर हिरासत में लिया और उसे पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, रमन ने बताया कि 18 मई को उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हिमाचल के कुल्लू में ले जाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद लाश को वहीं ठिकाने लगा दिया था. शिमला पुलिस ने इस मामले में 26 मई को एक लाश बरामद की थी. उसकी पहचान इसी युवती के रूप में हुई है.
गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाना चाहता आरोपी, पुलिस को दिया बयान
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमन ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड (Live in partner) से छुटकारा चाहता था, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची. इसके बाद वह गर्लफ्रेंड को लेकर कुल्लू गया.
वहीं पर उसने उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया और वापस लौट आया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवती की उम्र करीब 35 साल थी. इस मामले में शिमला के कुमार सिंह थाना में 26 मई को हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










