
गाजा संघर्ष के बीच एर्दोगन का 'डबल गेम'... नेतन्याहू को बताते हैं हिटलर फिर भी इजरायल को भेज रहे कच्चा तेल
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन गाजा में युद्ध के लिए नेतन्याहू पर हमलावर रहे हैं. तुर्की ने इजरायल से व्यापार पर प्रतिबंध भी लगाया है. बावजूद इसके, तुर्की से कच्चा तेल इजरायल पहुंच रहा है.
नेतन्याहू हिटलर के रिश्तेदार जैसे हैं... जिस तरह हिटलर अपने सामने आने वाली हार को नहीं देख सका था, उसी तरह नेतन्याहू को भी आखिर में वही अंजाम भुगतना पड़ेगा- ये बयान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन का है जो उन्होंने पिछले महीने दोहा पर इजरायली हमले के बाद दिया था. गाजा पर इजरायल के जारी हमलों की लगातार निंदा करने वाले एर्दोगन ने कतर पर हमले के लिए भी इजरायल की कड़ी आलोचना की थी. लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे फिलिस्तीनियों को लेकर एर्दोगन के समर्थन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इजरायल के साथ व्यापार पर बैन लगाने की बात करने वाला तुर्की चोरी-छिपे उसे कच्चा तेल भेज रहा है. मिडिल-ईस्ट कवर करने वाली ब्रिटेन स्थित वेबसाइट 'मिडिल ईस्ट आई' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल को कच्चा तेल पहुंचाने वाला एक तेल टैंकर तुर्की के जेहान बंदरगाह से 'अज्ञात गंतव्य' की तरफ रवाना हो गया है
फिलिस्तीनी यूथ मूवमेंट और नो हार्बर फॉर जेनोसाइड नामक संगठनों के शोधकर्ताओं ने वाणिज्यिक व्यापार और ट्रैकिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि निसोस टिनोस (Nissos Tinos) नाम का टैंकर 4 अक्टूबर को जयहान बंदरगाह पर पहुंचा था और उसने करीब 33,830 टन कच्चा तेल लादा. यह टैंकर 6 अक्टूबर सुबह 6:38 बजे (स्थानीय समय) रवाना होने के लिए तय था.
हालांकि, टैंकर का फाइनल डेस्टिनेशन क्या है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सैटेलाइट इमेज और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) डेटा से पता चला है कि पिछले दो बार यह टैंकर इजरायल को तेल की सप्लाई कर चुका है.
डेटा के मुताबिक, यह टैंकर 23 सितंबर को जयहान से रवाना हुआ था और 25 सितंबर को इजरायली बंदरगाह अशकेलॉन पहुंचा था. इससे पहले 10 सितंबर को यह रूस के नोवोरोसिस्क बंदरगाह से निकला था और 20 सितंबर को इजरायल पहुंचा था.
जेहान बंदरगाह ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) के स्वामित्व वाली बाकू-त्बिलिसी-जेहान (BTC) पाइपलाइन का अंतिम पड़ाव है, जो अजरबैजान से कच्चा तेल लाती है. इसी पाइपलाइन से निकला तेल हैदर अलीयेव टर्मिनल से इजरायल भेजा जाता है. यह इजरायल की कुल कच्चे तेल की खपत का लगभग 30% हिस्सा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










