
गाजा में इजरायली सेना ने की एयरस्ट्राइक, खुफिया सुरंग तबाह, हमास का अहम ठिकाना नेस्तनाबूत
AajTak
पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद से ही इजरायली सेना लगातार अपने दुश्मनों को निशाना बना रही है. गाजा में एयर स्ट्राइक कर इजरायली वायु सेना ने हमास के खुफिया सुरंग को तबाह कर दिया है. इसके पहले लेबनान और सीरिया में भी इजरायली सेना ने कई आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है.
इजरायली सेना ने हमास के बड़े ठिकाने को नेस्तनाबूत करने का दावा किया है. आईडीएफ ने इसकी लाइव तस्वीरें भी जारी की है. इजरायली सेना द्वारा जारी इन तस्वीरों में एक इमारत को जबरदस्त हवाई हमले में तबाह होते हुए देखा जा सकता है. इजरायली वायु सेना ने इन हमलों के साथ ही दावा किया कि विध्वंसक हवाई हमले में हमास के आतंकी सुरंग को निशाना बनाया गया है, जो इस इमारत के नीचे से गुजरती थी.
इजरायली सेना ने ये भी दावा किया है कि ये सुरंग हमास के बड़े आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना था. हालांकि इजारयल की तरफ से ये नहीं साफ हो पाया कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं. ये हमला तब हुआ है शुक्रवार को ही इजरायली एयरस्ट्राइक में ही हिजबुल्ला का डिप्टी कमांडर अली आबेद नईम लेबनान में मारा गया था. नईम हिज़्बुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट का डिप्टी कमांडर था. उसके नेतृत्व में इजरायल पर बड़े हमले किए थे.
इसके बाद से ही नईम इजरायली सेना के निशाने पर था. आईडीएफ उसकी तलाश में थी. लेबनान के अलावा उत्तर पश्चिम सीरिया के अलेप्पो में इजरायली हवाई हमले में 42 लोगों की मौत हुई है. इजरायली विमानों ने हिज़्बुल्लाह के हथियार भंडार को निशाना बनाया. इसमें कई आतंकी मारे गए. 7 अक्टूबर के बाद से ही इजारयल हमास के आतंकियों को गाजा के साथ-साथ लेबनान और सीरिया में भी अपने दुश्मनों को निशाना बना रहा है. गाजा में राहत सामग्री आने से रोक रहे इजरायल को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने इजरायल को आदेश दिया है कि वो बिना किसी रुकावट के गाजा में राहत सामग्री और मेडिकल सहायता जाने दे. गाजा में खाद्य संकट को लेकर दक्षिण अफ्रीका ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद ये फैसला आया है, जो कि फिलिस्तीनियों के लिए राहत भरी खबर हैं.
यह भी पढ़ें: गाजा के अल-शिफा अस्पताल में इजरायल की सैन्य कार्रवाई, हमास के 20 लड़ाके ढेर, 200 गिरफ्तार
संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने इजरायल को आदेश दिया है कि वो बिना किसी रुकावट के गाज़ा में राहत सामग्री और मेडिकल सहायता जाने दे. गाजा में कुछ हफ़्तों के भीतर अकाल पड़ने की चेतावनी के बाद ये आदेश आया है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने गाजा में राहत सामग्री आने से रोकने जाने पर इजरायल की आलोचना भी की थी. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि रफाह क्रसिंग पर राहत समाग्री से भरे ट्रकों को जाने दिया जाए.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









